भटनेर पोस्ट न्यूज. हनुमानगढ़.
विधायक चौधरी विनोद कुमार ने नगरपरिषद उप सभापति अनिल खीचड़ के साथ कांग्रेसी पार्षदों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। उन्होंने सभापति गणेशराज बंसल पर आरोपों की बौछार करने वाले पार्षद विकास रांगेरा से मुलाकात की। विधायक खुद रांगेरा के घर पहुंचे। उनकी नाराजगी पूछी। उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और उन्हें मनाने में कामयाब रहे। काबिलेगौर है, रांगेरा ने नगरपरिषद के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। रांगेरा ने वार्ड में टेण्डर लगने के बाद भी काम शुरू न होने के विरोध में कलक्टर को ज्ञापन देकर अपनी समस्या बताई थी। विधायक चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि पार्षद की नाराजगी जायज है और उनकी नाराजगी को दूर करना हमारी जिम्मेदारी है। इस संबध में नगरपरिषद के अधिकारियों को कहा जाएगा। फिर भी नगरपरिषद ने सहयोग नहीं किया तो विधायक कोटे से वे खुद बजट देकर निर्माण कार्य करवाएंगे। पार्षद विकास रांगेरा ने कहा कि विधायक चौधरी विनोद कुमार सुलझे और सरल स्वाभाव के धनी है। इनका यही स्वभाव सबको साथ रहने के लिए मजबूर करता है। उन्होंने विधायक का आभार जताया।

0 Comments