बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चलाए पटाखे, पारीक की नियुक्ति से युवाओं में उत्साह

भटनेर पोस्ट डॉट कॉम.
भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक के हनुमानगढ़़ भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं खासकर युवाओं में जोश आ गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पारीक के हनुमानगढ़ टाउन स्थित आवास पर पहुंचकर  बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे भी चलाए। उनका कहना था कि पार्टी ने सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी है, इससे पार्टी में नया जोश आएगा।
नवनियुक्त बीजेपी जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेवारी सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिले की सभी विधानसभा सीटों पर बहुमत से विजय होगी और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान प्रकाश तंवर, राजकुमार ओझा, नितिन बंसल,  अशोक खिच्ची, चंचल पारीक, कलवंत वर्मा, लीलाधर सोनी, गोपाल शर्मा, मदन पूनिया, विकास शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सह संयोजक आशीष पारीक, अरोडवंश सभा के अध्यक्ष अतुल धींगड़ा, राजेश दादरी, आनंद सिंह राठौड़, दिपेश वॉट्स, मधुसूदन शर्मा, देवकीनंदन चौधरी, संदीप बरावड, अरविंद सोनी नोरंगदेसर,
सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र पारीक के घर पहुंचकर बधाइयां दी।

Post a Comment

0 Comments