"आप’ में इस फार्मूले से मिलेगा टिकट, जानिए...क्या ?

भटनेर पोस्ट डॉट कॉम.
संगठनात्मक मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक जंक्शन स्थित जाट धर्मशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गोदारा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हनुमानगढ़, संगरिया व पीलीबंगा विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल हुए। श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रोफेसर सुखविंदर सिंह वानर ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूती देने के लिए संगठन का विस्तार करने के लिए पार्टी द्वारा ग्राम सम्पर्क अभियान चल रहा है। ग्राम सम्पर्क अभियान के तीन चरण पुरे हो चुके है और उसे गति देने के लिए श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली तीन विधानसभाआंे हनुमानगढ़, पीलीबंगा व संगरिया क्षेत्र के कार्यकर्ताओ की संयुक्त बैठक बुलाई गई है। 10 अगस्त तक चलने वाले उक्त अभियान में ब्लॉक अध्यक्ष व सर्किल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गयी है और ग्राम अध्यक्ष व ग्राम सचिवों की नियुक्ति के अलावा 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान के तहत 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और बाकि बचा कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि संगठन की टीम द्वारा किए जाने वाले सर्वे के आधार पर टिकटों का वितरण किया जायेगा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गोदारा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती देने का प्रयास करना है। जो कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती देने के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करेगा वो आगे बढ़ेगा। इमामदीन भाटी, सचिन कौशिक, पोखर मेव, बाबू सिंह मोरजण्ड, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष राजवीर माली आदि ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को ज्बूती प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी को भी टिकट दे हम सब को एकता दिखलाते हुए पार्टी की विजय पताका फ़हरानी है। इस दौरान एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इक़बाल खान, जयप्रकाश बलानी, गुरमीत सिंह, रायसायब मेहरड़ा, जश्नदीप सिंह, एडवोकेट गजेंद्र सिंह, मोहम्मद इस्ताक भाटी, अकबर खान, सलीम खान, ओमप्रकाश चौधरी, मोहन लाल वर्मा, विक्रम सहारण, गुरलाल सिंह, जुगल किशोर, सुरेंद्र झोरड़, महेंद्र सिंह, कुदरत अली आदि मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments