भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हनुमानगढ़ टाउन स्थित पंचायती धर्मशाला में हुई। पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रदीप ऐरी ने निर्वाचन आयोग की सी-विजिल और वोटर हेल्पलाईन एप की जानकारी दी। इसके बाद बूथ स्तर पर तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदीप ऐरी ने कहा कि मतदान के लिए 80 से ऊपर के वृद्धजनों और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक ले जाने के लिए पूर्व तैयारी करें और घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करें। ऐरी ने कहा कि कांग्रेस का पांच वर्षों का शासन महिला, युवा विरोधी रहा हैं। महिलाओं पर अत्याचार की कोई सीमा नहीं रही। पेपरलीक के प्रकरण और उन प्रकरणों में प्रदेश के मंत्रियों की भूमिका प्रमुख रहना कांग्रेस के नकारा शासन को दिखाता हैं। कार्यकर्ताओं ने टिकट की घोषणा में हो रही देरी को लेकर चर्चा की लेकिन उम्मीद जताई कि जो कुछ होगा, बेहतर होगा।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्षद महादेव भार्गव, मनोज बंसल, भंवर नायक, हाजी मुख्तियार अली, मददत अली, बिल्लू सैन, पूर्व पार्षद विनोद वर्मा, राजेंद्र डोडा गुंटुर, राजेश पंवार, रोहित छापोला, भरत सोरगर, विनोद कायथ, पूर्व मंडल महामंत्री नितिन बंसल, अश्विनी डुमरा, अविनाश सेतिया, जगरूप सिंह, अनीता मिड्ढा, बबली, शिमला मेहंदीरत्ता, नौरंगी देवी, मोहनलाल भाट, पूर्व पार्षद राजेश बिश्नोई, महेंद्र खरेरा, जगजीत सिंह, रामस्वरूप बिजानिया, बाबूलाल जांगिड़, चिरंजीलाल खरेरा, राजेंद्र धोबी, सत्तार खान, पुरुषोत्तम परवानी, अश्विनी डुमरा, हरि खदरिया, दिनेश वर्मा, चानणराम चौधरी, भोली कटारिया, राजेश बिश्नोई, लीलाधर सोनी, राजेंद्र वर्मा, पवन मौर्य, संदीप छाबड़ा, हनी नागपाल, विकास डोडा, श्यामलाल मंगवाना, राम सिंह राठौड़, कृष्ण भाट, दीपेश वाट्स, प्रवीण मोदी, सुशील शर्मा, राहुल शर्मा, ललित मिश्रा, संजय जैन, सिद्धार्थ भार्गव, गगन भार्गव, बलदेव सिकलीगर, गुरचरण छापोला, जुगल स्वामी, राजेश प्रेमजानी, भगवान सिंह, जीतू कंदोई, अर्जुन कंदोई, नितिन ढाबीवाला, पुरुषोत्तम शर्मा, संजय सेन, अनिल यादव, बबलू दास, राजेश स्वामी, राजपाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0 Comments