हनुमानगढ़ जंक्शन के श्रीदेवी महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में हस्त निर्मित कपड़े से बने डिजाइनयुक्त थैले, हैंड बैग, पोटली, पर्स आदि की मनमोहक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंम विमला चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि रोटरी क्लब अध्यक्ष अश्वनी गर्ग ‘आशु’ थे। महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रदर्शनी आगामी दो दिन भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रहेगी। जहां हस्तनिर्मित थैला उपलब्ध है। लोग इसे रियायती दर पर खरीद कर पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। खास बात है कि थैले बनाने के लिए न्यू श्री गणपति एक्सक्लूसिव की ओर से निःशुल्क कपड़े उपलब्ध करवाए गए हैं। श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक की होनहार छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और क़ाबलियत से इन थैलो को सुन्दरता देने का कार्य किया है जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। प्रदर्शनी में दीपावली की सजावट का समान भी आकर्षण का केंद्र रहा। पर्यावरण के प्रति जागरूकता को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए थैले उपलब्ध रहेंगे। प्रदर्शनी में मंजुला गर्ग, डॉ. सुमन चावला, शर्मिला जांगू, शमशेर सिंह, हेमलता जैन, मधु गर्ग सहित अनेक दर्शकों ने छात्राओ की कल्पनाओं की सराहना की ओर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
0 Comments